फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधू आश्रम पर तीन खोखों में लगी आग, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
साधू आश्रम पर तीन खोखों में लगी आग, दी तहरीर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

हरदुआगंज। साधू आश्रम पर रखे हुए तीन खोखों में रविवार रात करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। जिससे खोखों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में खोखे स्वामियों ने थाने पर तहरीर देते हुए घटना के जांच की मांग की है।
विज्ञापन

साधू आश्रम पर प्रेमशंकर के दो, लक्ष्मन सिंह का एक खोखा रखा हुआ है। जिनमें मिठाई की दुकान चलाकर दोनों दुकानदार अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि रविवार रात करीब नौ बजे तीनों खोखों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर दोनों दुकानदार मौके पर पहुंच गए तथा पानी आदि से आग बुझाने की भी कोशिश भी की, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इससे लाखाें रुपये का सामान राख हो गया। पीड़ितों ने संदिग्ध रूप से आग लगने की जांच के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें