Blood Donation in Shivarvar DM, SSP, CMO etc
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मलखान सिंह जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में 151 महादानियों ने रक्तदान करके इंसानियत के प्रति संवेदनशील होने का नमूना पेश किया।
151 यूनिट रक्त से 604 लोगांे की जान बचाई जा सकेगी। अमर उजाला के अलीगढ़ संस्करण के तहत आने वाले दोनों जिलों हाथरस और अलीगढ़ में कुुल 257 यनिट रक्तदान हुआ। हाथरस जिले में 106 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला के विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का जज्बा देखते ही बना। शुगर पीड़ित आनंद पाल सिंह व उनकी पत्नी गीता सिंह ने रक्तदान करके नजीर पेश की। रक्तदान जागरूकता विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद, विशिष्ट अतिथि एसएसपी राजेश पांडेय, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की अपर निदेशक डॉ. गीता प्रधान रहीं।
मलखान सिंह जिला अस्पताल के वातानुकूलित सभागार में रक्तदान शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी ने फीता काटकर किया। वतन शहजादा शिविर के पहले रक्तदाता बने। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, कलम, टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया। कवि हरीश बेताब ने अपनी रचना भी सुनाई।