फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नगला बरी में नौ महिलाओं सहित 15 लोग जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के नगला बरी में रविवार को नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और ईंट पत्थर की घटना पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गांव में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार की देर शाम दो पक्षों में सड़क के दोनों ओर नाली बनने को लेकर आपस में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई थी। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे और पत्थर लेकर सड़क पर उतर आए थे और एक-दूसरे को मारने लगे। गांव में भगदड़ मच गई थी। एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। एक युवती चोट लगने से बेहोश हो गई थी।
थानाध्यक्ष एकता सिंह ने सोमवार को एक्शन लेते हुए दोनों पक्ष से घायल हुए लोगों को ही बाद में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में नौ महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। जेल गए लोगों में प्रदीप कुमार पुत्र राजकुमार, शिशुपाल पुत्र महीपाल, रामदास पुत्र रोशनलाल, रजनेश व दीपू पुत्रगण प्रेमपाल, आशीष पुत्र शिशुपाल, महेश देवी पत्नी राजकुमार, मालती देवी पत्नी दूरबीन, वसुदा पत्नी सर्वेश, संगीता पुत्री दूरबीन, कमलेश पत्नी जितेंद्र, रजनी पुत्री जितेंद्र, अनीता पत्नी प्रमोद, सावित्री पत्नी प्रेमपाल, विमला देवी पत्नी श्रीराम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें