फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबू में कोरोना ... 15 संक्रमित, 52 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
धीरे-धीरे कोरोना काबू में आ रहा है। 5416 जांच में 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह दूसरी लहर के बाद की एक दिन की सबसे कम संख्या है। सबसे खुशी की बात यह है कि 13 अप्रैल के बाद आज पहला दिन है जब नुमाइश मैदान स्थित श्मशान में कोविड अस्पताल से एक भी शव अंतिम संस्कार के नहीं भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को 5416 लोगों की जांच हुई। 15 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 52 लोग स्वस्थ हुए हैं। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 288 रह गई है। सबसे खुशी की बात है कि नुमाइश मैदान स्थित श्मशान में आज कोविड अस्पताल से एक भी शव अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंचा है। मानव उपकार संस्था के अध्यक्ष विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि 13 अप्रैल के बाद आज पहला दिन है जब श्मशान में कोविड अस्पताल से एक भी शव अंतिम संस्कार के लिए नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें