फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नहीं कम हो रहा डेंगू का कहर, 24 घंटे में मिले 15 मरीज

Sat, 30 Sep 2023 09:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुरेंद्र नगर, अब्दुल्ला हॉल, बाजीदपुर हेतलपुर, गुरसैना, जीवनगढ़, भरतपुर, रिजवी अपार्टमेंट मेडिकल रोड, आनंदपुर गाजीपुर, नुनेरा गोंडा, नई बस्ती बन्नादेवी, इंदिरा नगर, हैबतपुर फगोई, बीमा नगर सूत मिल, तालसपुर खुर्द में डेंगू मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
डेंगू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़  जिले में डेंगू का कहर कम नहीं हो रहा। शनिवार को भी पिछले चौबीस घंटे में जिले में पंद्रह मरीज सामने आए हैं। शनिवार सुबह सूचना पोर्टल पर अपडेट होने के साथ ही स्वास्थ्य टीमों ने दौड़ लगा दी और सभी मरीजों व उनके आसपास के घरों में पहुंचकर निरोधात्मक कार्यवाही की।

विज्ञापन


डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ ने देहात में, जबकि एसीएमओ डा.रोहित गोयल ने शहर में पहुंचकर मरीजों के घर व आसपास के घरों में जांच, दवा वितरण, लार्वा निस्तारण, जागरूकता आदि निरोधात्मक कार्यवाही की। इस दौरान जहां भी बुखार को लेकर सूचनाएं मिल रही हैं। वहां भी टीमें पहुंच रही हैं।

इन इलाकों में मिले मरीज
सुरेंद्र नगर, अब्दुल्ला हॉल, बाजीदपुर हेतलपुर, गुरसैना, जीवनगढ़, भरतपुर, रिजवी अपार्टमेंट मेडिकल रोड, आनंदपुर गाजीपुर, नुनेरा गोंडा, नई बस्ती बन्नादेवी, इंदिरा नगर, हैबतपुर फगोई, बीमा नगर सूत मिल, तालसपुर खुर्द।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें