फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 15 दिन बीते फिर भी समिति पर नहीं पहुंची डीएपी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएपी खाद के लिए किसान परेशान हैं। साधन सहकारी समिति नहल के लिए 26 सितंबर को 18 एमटी डीएपी का आवंटन हुआ था, लेकिन 15 दिन बाद भी डीएपी समिति पर नहीं पहुंची। किसानों ने सचिव पर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


नहल समिति से रजातऊ, कुंवरपुर, रामपुर गोसाईं, मधूपुर, जगतपुर, चितनगला, कमालपुर, खानपुर, खिटौली, असरफाबाद, खेड़िया ताल्लुक लोहगढ़, महेरा, मानगढ़ी, नाथपुर, नगला बंजारा, बिरनेर गांव के किसान जुड़े हैं। समिति के अध्यक्ष विकास चौधरी, किसान मानी चौधरी, अनिल चौधरी, गुड्डू कश्यप आदि ने बताया कि इस सीजन में 360 कट्टा डीएपी 15 सितंबर को आवंटित हुई थी।
इसे 11 दिन बाद 26 सितंबर को समिति तक पहुंच सकी थी। इसका वितरण होने के बाद सचिव ने डिमांड भेजी तो 26 सितंबर को 360 कट्टा डीएपी का आवंटन हो गया, लेकिन वह अभी तक समिति तक नहीं पहुंची है। किसान रोज समिति पर आते हैं, लेकिन खाद न होने से निराश लौट जाते हैं। सचिव कंछी सिंह ने बताया कि उन्होंने रुपये आरटीजीएस कर दिया हैं जो बैंक की गलती से दूसरे सरकारी एकाउंट में चला गए हैं। मामले के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन






- खाद के लिए किसान परेशान हैं, एक महीने में महज 360 बोरी डीएपी समिति को मिली हैं, जबकि आलू की बुआई शुरू हो चुकी है।- देवेंद्र सिंह, जगतपुर



- समिति से जुड़े करीब 17 गांवों के किसान परेशान हैं। दूसरी समिति पर जाते हैं तो यह कहकर भगा दिया जाता है कि जहां के सदस्य हो वहीं से खाद लो। - वेदप्रकाश, नहल


- 360 बोरी से 17 गांवों के किसानों की पूर्ति कैसे होगी। यह अधिकारियों को भी सोचना चाहिए। डीएपी यहां भी तत्काल भेजी जाए।- नरेंद्र चौधरी, जगतपुर


- प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है। समिति पर डीएपी की खेप पहुंच गई है। सोमवार से इसका वितरण शुरू हो जाएगा। किसान परेशान न हों, उर्वरक की जिले में कोई कमी नहीं है। सभी समितियों पर खाद लगातार पहुंच रही है। - नागेंद्रपाल सिंह, एआर कॉपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें