फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM KISAN Samman Nidhi: रूक सकती है 14वीं किस्त, 10 जून तक किसान करा लें अपनी यह जानकारी सही

Mon, 05 Jun 2023 08:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत समस्त पात्र कृषकों को लाभ दिलाने के लिए सभी ग्राम पंचायत स्तर पर 10 जून तक शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है। 5 जून तक 749 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हुये। 
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि गांव शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में 14वीं किस्त आने का इंतजार अधिकतर लाभार्थी किसान कर रहा है। किसान की 14वीं किस्त रूक सकती है, 10 जून तक पात्र किसान को अपना डाटा संशोधित कराने का समय दिया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि के लिए अलीगढ़ में 749 ग्रामों में शिविर भी लगाए गए।  

विज्ञापन


उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत समस्त पात्र कृषकों को लाभ दिलाने के लिए सभी ग्राम पंचायत स्तर पर 10 जून तक शिविरों का आयोजन कराया जा रहा है। 5 जून तक 749 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित हुये। 

शिविर में 4194 कृषकों की समस्या ई-के0वाई0सी0 से सम्बन्धित थीं, जिसमें से 3412 मौके पर ही ई-के0वाई0सी0 कर दिया गया। भू-अभिलेख से सम्बन्धित कुल 4682 शिकायतें प्राप्त हुई जिनके निस्तारण के लिए कृषकों के अभिलेख लेकर लेखपाल के माध्यम से राजस्व विभाग को उपलब्ध करा दिये गये हैं। आधार सीडिंग से सम्बन्धित 5426 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 4144 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही इण्डिया पोस्ट पेमेण्ट बैंक में खाते खुलवाकर करा दिया गया। 
विज्ञापन


ओपन सोर्स लंबित पंजीकरण के लिए 2447 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 1685 के जन सेवा केन्द्र के कर्मचारी द्वारा पीएम किसान की वेबसाइट पर मौके पर ही खतौनी अपलोड कर समाधान करा दिया गया। नये ओपन सोर्स पंजीकरण के लिए 3426 कृषकों के अभिलेख प्राप्त हुये, जिसमें से मौके पर ही 2235 कृषकों के जन सेवा केन्द्र के कर्मचारी द्वारा पीएम किसान की वैबसाइट पर अभिलेख अपलोड कर नये पंजीकरण किये गये।

यह डाटा करा लें सही
कृषक किसी समस्या के कारण पी0एम0 किसान योजना के लाभ से वंचित हैं, वह किसान अपनी पीएम किसान आई.डी., आधार कार्ड की प्रति, मोबाइल नम्बर, बैंक खाता संख्या, खतौनी की प्रति सहित शिविर में उपस्थित हों, उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। जिन किसानों के वर्तमान खाते आधार सीडेड, एन0पी0सी0आई0 से लिंक नहीं है, वे इण्डिया पोस्ट पेमेण्ट बैंक में खाता खोल सकते हैं, जिसकी आधार सीडिंग, एन0पी0सी0आई0 से लिंकिंग व ई0-के0वाई0सी0 भी तत्काल हो जायेगी। उक्त शिविर में पीएम किसान से वंचित कृषक अपने अभिलेख लेकर अपनी समस्या का समाधान मौके पर ही कराएं, अन्यथा 14वीं किस्त का लाभ मिलना सम्भव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें