फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के रेत से बनेंगी ईंटें और मोल्डेड प्लास्टिक का दाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े के रेत से बनेंगी ईंटें और मोल्डेड प्लास्टिक का दाना
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा रोड स्थित एटूजेड प्लांट के निरीक्षण के समय एटूजेड कंपनी के एमडी अमित मित्तल भी अलीगढ़ आए हुए थे। वह दिल्ली में रहते हैं, जबकि कंपनी का हेडक्वार्टर गुरुग्राम में है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा है कि अभी जो कूड़ा निस्तारण करने का उन्हें पैसा मिल रहा है वह बहुत ही कम है। उन्हें कम से कम 1500 रुपये प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से पैसा मिले तो पूरे शहर का कूड़ा उठ आएगा और शहर पूरा क्लीन दिखायी देगा। इसके अलावा अभी प्लांट की क्षमता भी 150 मीट्रिक टन की है। इसे बढ़ाकर 300 मीट्रिक टन किया जाएगा। इसके बाद शहर का पूड़ा कूड़ा निस्तारित किया जा सकेगा। अमित मित्तल ने बताया कि अभी भविष्य में उनकी योजना है कि कूड़े के साथ जो रेत और मिट्टी आ रही है उससे ईंटें बनाई जाएंगीं।
विज्ञापन


कूडे़ से बिजली का उत्पादन भी होगा। साथ ही सबसे बड़ी बात यह कि कूड़े में जो प्लास्टिक उन्हें मिलेगी, उससे प्लास्टिक का दाना बनाया जाएगा जिसके द्वारा लगभग सभी प्रकार के मोल्डेड आयटम बनाए जा सकेंगे। यह प्लास्टिक दाना गाजियाबाद और फरीदाबाद की प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिटों से भी बेहतर होगा।
विज्ञापन


अमित मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें और उनकी पूरी टीम को लखनऊ बुलाया है। भरोसा दिलाया है कि प्रदेश सरकार उनके कूड़े के इस प्रकार के सटीक निस्तारण के प्रयास को आगे बढ़ाएगी। इसमें मदद करेगी। प्रदेश में अन्य कई स्थानों पर भी इसके प्लांट शुरू कराने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें