फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी पर भड़के विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसएसपी पर भड़के विधायक
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पुलिस की बेरुखी से भाजपा नेताओं में तीव्र आक्रोश है। पास होने के बावजूद मुख्यमंत्री को विदा करने जाने से रोकने पर हंगामा खड़ा हो गया। इसमें शहर एवं कोल विधायक भी कार्यकर्ताओं के समर्थन में कूद गए। विधायकों एवं अधिकारियों के बीच खूब कहासुनी हुई। सांसद के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। सांसद ने कहा कि किसी भी कीमत पर कार्यकर्ताओं का अपमान नहीं होने दिया जाएगा।

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विदा करने के लिए धनीपुर हवाई पट्टी पर जाने वाले भाजपा नेताओं को पास जारी किया गया था लेकिन पुलिस अधिकारियों ने बहुत से भाजपा नेताओं को अंदर जाने से रोक दिया। पास होने के बावजूद इंट्री नहीं मिलने पर भाजपा नेता आक्रोशित हो गए। इसमें तो कुछ नेता ऐसे भी थे जो भाजपा के मंच पर अक्सर नजर आते है। मुख्यमंत्री के जाने के बाद भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत शहर विधायक संजीव राजा एवं कोल विधायक अनिल पाराशर से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं के अपमान से नाराज विधायक संजीव राजा एवं अनिल पाराशर की कहासुनी जिलाधिकारी एवं एसएसपी से हुई। बाद में सांसद सतीश गौतम भी पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा खेद व्यक्त करने के बाद मामला शांत हुआ। इससे पूर्व नुमाइश गेस्ट हाउस एवं कृष्णांजलि में भी ऐसी ही अव्यवस्था देखने को मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें