फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कर खाते से उड़ाए 75 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन कर खाते से उड़ाए 75 हजार रुपये
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।

फोन पर एटीएम की गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से रकम को पार करने वाले गैंग ने एक और युवक को अपना शिकार बनाया है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की गली भट्ठा वाली में रहने वाले संचित अग्रवाल के बैंक खाते से शातिर आरोपियों ने 75 हजार रुपये की रकम पार कर दी।

पुलिस ने संचित की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। संचित के मुताबिक आरोपी ने फोन कर पहले अलीगढ़ रोड स्थित एसबीआई के एटीएम की जानकारी ली। फिर 15, 16 और 17 मई को पांच बार में खाते से 74933 रुपये की निकासी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी आरोपी का मन नहीं भरा और उसने फोन कर दूसरे एटीएम की जानकारी मांगी। खाते से रकम निकासी से अनजान संचित का दिमाग ठनका और उन्होंने दूसरे एटीएम की जानकारी देने से मना कर दिया। संचित ने जब अपने खाते का बैलेंस पता किया तो वह हैरान रह गया।

ठगी का शिकार संचित पिता विनोद अग्रवाल के साथ रविवार को थाने पहुंचा और ठगी की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें