फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मुलाकात न होने पर फरियादियों की टूटी आस

विज्ञापन
अपराधी, माफिया दिखे तो पुलिस की खैर नहीं - फोटो : Dig Vishal
विज्ञापन
सीएम से मुलाकात न होने पर फरियादियों की टूटी आस
विज्ञापन



सीएम की आने की खबर पर लोगों के चेहरे पर चमक दिखी। उन्हें मालूम हुआ कि वह कृष्णांजलि में सभा को संबोधित करेंगे तो फरियादी अपनी-अपनी फरियाद लेकर वहां पहुंच गए, जहां उन्हें कार्यक्रम के अंदर नहीं घुसने दिया। इस दौरान सभागार में जाने को लेकर उनकी पुलिस प्रशासन से काफी तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। मौके पर काफी देर तक विरोध में नारेबाजी व हंगामा हुआ।

वाकया दोपहर एक बजे के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कृष्णांजलि सभागार में पहुंचे। यहां पहले से ही फरियादी अपने शिकायत लेकर मौजूद थे। वह प्रशासन से मांग कर रहे थे कि उन्हें एक बार सीएम से मिलकर अपनी शिकायत करनी हैं, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। इस बात पर लोगों में रोष पनप गया।
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को देखते हुए सभागार को पूरी तरह से बंद कर दिया। अंदर जाने को लेकर लोगों की पुलिस से नोंकझोंक भी हो गई, लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। यहां फरियाद लेकर पहुंचे गांव हरसुख की नगरिया थाना टप्पल निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी एक जमीन पर कोर्ट से स्टे है। उसके बाद भी दबंग लोग उनकी जमीन पर कब्जा करने के लिए परेशान कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दबंगों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। वहीं थाना क्वार्सी की नगला तिकौना निवासी एक महिला पहुंची। उसने बताया कि एक युवक ने उसके पति को जेल से छुड़वाने के नाम पर उसके साथ बलात्कार किया और उसकी वीडियो बना ली।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे धंधे में उतरने के लिए धमका रहा है। वहीं आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता भी अपनी फरियाद लेकर वहां पहुंची, लेकिन किसी को अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें