फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमैट्रिक सिस्टम से जोड़े जाएंगे बूथ अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बायोमैट्रिक सिस्टम से जोड़े जाएंगे बूथ अध्यक्ष
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी की बैठक मथुरा रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज प्रदेश के मंत्री अर्जुन सिंह लोधी और जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

जिला प्रभारी हेमेंद्र शर्मा ने कहा कि पांच जून से 20 जून तक प्रत्येक मंडल में चार-चार समन्वयक के रूप में जो कार्य रखे गए हैं, वह अभी हाल में ही 10 से 25 मई तक हुए प्रवास कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। हर मंडल पर बूथ स्तरों से संपर्क करेंगे। अब सभी बूथ अध्यक्षों को बायोमेट्रिक सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही कुछ प्रचलित लोगों के नाम पार्टी ने मांगे हैं, जिनकी प्रदेश स्तर पर बैठक कराई जाएंगी। पार्टी द्वारा 15 जुलाई से 25 जुलाई तक पौधरोपण का कार्यक्रम हर बूथ पर किया जाएगा। पार्टी के बैनर तले कक्षा 9-10 के विद्यार्थियों की एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की जाएगी। 15 से 30 अगस्त तक पार्टी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करेगी। इसके बाद वरिष्ठजनों का सम्मान भी पार्टी द्वारा किया जाएगा। 21 जून को पार्टी योग दिवस का कार्यक्रम हर मंडल पर आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में क्षेत्रीय मंत्री अर्जुन सिंह लोधी ने पार्टी की नीतियों के बारे में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। बैठक में डॉ. एसपीएस चौहान, रामकुमार वर्मा, प्रेमपाल सिंह सोलंकी, धीरेंद्र चौहान, गौरव आर्य, बृजेश चौहान, डॉ.राजीव सिंह, मुकेश कौशिक, संजय सक्सेना, संतोष, नंदिनी देवी, कामना शर्मा, सुनीता बघेल, मूलचंद्र वार्ष्णेय, सुनील गौतम, उपेंद्र वार्ष्णेय, प्रभात पचौरी, सुमित शर्मा, हेमंत सिसौदिया, शिशुपाल सिंह पुंढीर, राकेश शर्मा अनाड़ी, शांतिस्वरूप आर्य, दिनेश कुमार, संतोष पुंढीर, दीपक मृद्गल, राधेश्याम पागल, हरीशंकर राना, रामवीर सिंह भैयाजी, दीनदयाल, दिनेश त्यागी, सतेंद्र सिंह, सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें