फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इइइ

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से सरेशाम 88 हजार की लूट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला चंडौस (अलीगढ़)।

शनिवार को चंडौस क्षेत्र में सरेशाम चार लुटेरों ने मोबाइल डीलर को तमंचा दिखाकर 88 हजार रुपया लूट लिया। व्यापारी के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार भी किया जिससे वह लहूलुहान हो गया।

पल भर में लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरे हवा के झोंके की तरह गुम हो गए। राहगीरों ने व्यापारी से लूट की घटना सुनी तो सनसनी फैल गई। सूचना पर एसओ चंडौस राजीव यादव भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


यह वारदात एलमपुरा मोड़ के पास शाम करीब चार बजे हुई। थाना टप्पल के गांव खड़ेहा निवासी संजय कुमार पुत्र राजपाल सिंह मोबाइल के कारोबारी हैं। शनिवार को चंडौस कस्बे में दुकानदारों को माल की सप्लाई कर बाइक से गांव लौट रहे थे।

एलमपुरा मोड़ पर पीछे से दो बाइक में चार लुटेरे आए और ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा ली। एक ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया, जबकि दूसरे ने तमंचे की बट से सिर पर तेज प्रहार कर दिया। इससे वह दहशत में आ गए।
विज्ञापन


बदमाश उनके पास मौजूद 88 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। शाम में सीओ गभाना अनिल कुमार ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस के अनुसार लुटेरों की तलाश में मुखबिर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें