न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम के नामांकन एवं आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में शनिवार को जापान हाउस कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें सतीश गौतम ने कहा है कि वह विद्यानगर कैंप कार्यालय से पैदल जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और सोमवार 25 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 26 मार्च को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन नुमाइश मैदान के कृष्णांजलि सभागार में होगा। जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनगर रहेंगे।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन से बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क साधा जाएगा। जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह ने कहा कि सतीश गौतम को संगठन ने आशीर्वाद दे दिया है और पूरी स्थानीय इकाई प्रत्याशी के साथ है। सतीश गौतम ने कहा कि भाजपा की आत्मा उसका संगठन है। जिसका आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हो चुका है। पिछले पांच वर्ष वह खुद भी एक कार्यकर्ता की हैसियत से ही रहे। मोदी जी को जिताने की जो फूल की माला हमें बनानी है। उसमें एक फू ल अलीगढ़ से भी हमें लगवाना है।
भाजपा जिला प्रवक्ता डा. निशित शर्मा ने बताया कि बैठक में लोकसभा प्रभारी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील पांडेय, उमेश कुमारी, विक्रम सिंह हिंडोल, हरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, मनोज लोधी, राकेश सिंह, सुशील गर्ग, राजकुमार भारद्वाज, चंद्रमणि कौशिक, सत्या सिंह, अनेकपाल सिंह, मुकेश लोधी, जितेंद्र सिंह, विक्रम जीनवाल, नीरज गोयल, कृष्णपाल सिंह लाला, कालीचरण गौड़, बादाम सिंह, अनुराग चौहान, विनोद सारस्वत आदि मौजूद रहे।