फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अमर उजाला द्वारा 27 मार्च को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन डीएस कालेज के सभागार में किया जा रहा है। इसमें कवियों द्वारा अपनी रचनाओं के माध्यम से शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में देश से प्रसिद्ध गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना को गीत और कविता के क्षेत्र में योगदान देने के लिए अमर उजाला की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


इस आयोजन में तरन्नुम की मलिका कहीं जाने वाली शायरा रिहाना शाहीन, देश विदेश में कविता का परचम फहराने वालीं कवियत्री डॉ. अंजना सिंह सेंगर, ओजस्वी कवि हरीश ‘बेताब’ सहित अन्य प्रसिद्ध कवि रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से अमर उजाला का प्रयास है कि देश की सुरक्षा में शहीदों के योगदान को याद रखा जाए।
विज्ञापन


महिलाओं को अचीवर अवार्ड
एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को अचीवर अवार्ड से भी सम्मानित किया जाएगा।

वह महिलाएं जिन्होंने किसी न किसी क्षेत्र में शहर के नाम रोशन किया है, उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण के लिए अमर उजाला पहले से ही अपराजिता अभियान का संचालन कर रहा है।

यह हैं सहयोगी
- 112 साल की बुढ़िया की घुटी
- बोनसन इंस्टीट्यूट आफ इन्फोर्मेशन टेक्नालोजी (बीआईआईटी)
- रसिक इंफ्रा कंस्ट्रक्शन
- राधे राधे वीमेंस क्राफ्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें