फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध महाविद्यालयों में शुक्रवार से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिले में 70 से ज्यादा कॉलेज में करीब 25 हजार से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

जिले में सात कॉलेज सरकारी और तीन एडेड कॉलेज हैं, जबकि 60 से ज्यादा कॉलेज निजी हैं। जिला मुख्यालय पर डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज व टीकाराम कन्या महाविद्यालय नोडल केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों से 50 से ज्यादा कॉलेज को प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचायी जाएंगी। शुक्रवार को गृह विज्ञान की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा तीन पाली में होगी। पहली सुबह 7 बजे से 10 बजे, दूसरी पाली सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक व तीसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम छह बजे तक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें