न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
हिंदूवादी नेता सौरभ चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से खत लिखकर हिंदू छात्रों पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सौरभ चौधरी का कहना है कि एएमयू में देश विरोधी घटनाक्रम आए दिन होता है।
मंगलवार को एएमयू छात्रों द्वारा गैर मुस्लिम छात्रों एवं मीडिया पर हमला व लूटपाट की। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कोई भी गैर मुस्लिम अभिभावक अपने बच्चों को एएमयू में पढ़ने के लिए नहीं भेजेगा।