फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट पर बनेगी मल्टी लेबल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर का हृदय स्थल माने जाने वाले सेंटर प्वाइंट चौराहा पर विदेशों की तर्ज पर मैकेनिकल यानी कि मल्टी लेबल पार्किंग बनेगी। चौराहे पर दुकानों के सामने वाहन पार्क होने एवं स्थान के अभाव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, अब्दुल्ला चौराहा, दोदपुर से अवैध कब्जे हटाने के पश्चात ड्रेनेज एवं रेलिंग की व्यवस्था की जाएगी, जिससे शहर साफ. सुथरा एवं आकर्षक नजर आए। प्रेस से रूबरू होते हुए डीएम चंद्र भूषण सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नुकसान किसी का नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


लोगों के द्वारा अवैध रूप से बनाए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी योजना में अतिक्रमण हटना जरूरी है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल, एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन अजय श्रीवास्तव, डीएसओ नीरज सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
यह है महत्वपूर्ण निर्देश
-शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ प्रमुख चौराहों पर सौंदर्यीकरण
-प्रमुख चौराहों पर फुव्वारे एवं एलईडी लाइट्स के साथ सौंदर्यीकरण कराना
-महानगर में अतिक्रमण हटाए जाने की प्रक्रिया कई चरणों में चलती रहेगी
-प्रथम चरण में निगम मलबा हटाएगा, इसके बाद एडीए करेगा नाला निर्माण
-सड़क घेरकर लगे विद्युत पोल हटेंगे, निगम ने विद्युत विभाग को दिया बजट
-एडीए को नाली, नाले, बैरीकेटिंग, फुटपाथ व लाइटिंग के लिए दस करोड़
-अभियान के बाद निकले विद्युत खंभों के लिए बिजली विभाग बनाएगा एस्टीमेट
-सड़क किनारे दोनों ओर स्थित नाली के भीतरी हिस्से पर लगाई जाएगी रेलिंग
-जलभराव की समस्या को खत्म करने को नगर निगम करेगा तालाब खुदाई
-मकान मालिक और किराएदार के झगड़े को स्वयं सुलझाने की हिदायत दी
-आवारा पशुओं व गोवंश को छोड़ने वालों पर होगी सख्त से सख्त कार्रवाई
-निराश्रित गोवंश के लिए प्रशासन द्वारा गोशाला बनाने का काम युद्घस्तर पर जारी
-नगर निगम की गोशाला की विधिवत शुरुआत 10 जनवरी से कर दी जाएगी
-आवारा गोवंश से छुटकारा पाने के लिए प्रधानों से तलब की गई है गोवंश की सूची
-20 हजार एलईडी लाइटें लगेंगी, 8500 निगम सीमा में शामिल 19 गांवों में लगेंगी
-सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, दोदपुर व मेडिकल चौराहे पर अंडर ग्राउंड विद्युत केबिल
-विद्युत विभाग 12 करोड़ से कराएगा अंडर ग्राउंड केबिल का काम, दो करोड़ दिये
--------------
रेलिंग ऐसी लगेंगी कि दुकानदारों को न हो दिक्कत
अलीगढ़। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि रेलिंग ऐसी लगाई जाएंगी कि दुकान के सामने ग्राहक के खड़े रहने की जगह रहे। परंतु वह अपना वाहन रेलिंग के दूसरी तरफ खड़ा नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन

------------
1936 के हिसाब से हटेगा अतिक्रमण
अलीगढ़। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि नगर निगम वर्ष 1936 के नक्शे के हिसाब से अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। नक्शे में जो भी रोड जितनी चौड़ी होगी, उतनी ही चौड़ी करायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें