फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे एसडीओ की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनर तले जूनियर अभियंताओं के साथ धरने पर बैठे एसडीओ सतवीर सिंह की शुक्रवार को तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। अवर अभियंताओं ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर सत्याग्रह और उपवास किया था।

गुरुवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर 48 घंटे के लिए सत्याग्रह और उपवास शुरू किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को एसडीओ सतवीर सिंह भी धरने पर थे। उनकी तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। इसके अलावा धरने पर अवर अभियंताओं ने कहा कि अभी भी संगठन को कोई सकारात्मक निर्णय प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन


इसी के चलते 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से मुख्य अभियंता वितरण के कार्यालय पर मंडल के सभी जिलों के अवर अभियंताओं ने 48 घंटे के लिए सामूहिक अवकाश और सत्याग्रह किया गया। संगठन की मांग है कि अवर अभियंता का ग्रेड पे 1 जनवरी 2006 से लागू किया जाए।

संविदा पर किसी भी प्रकार के जेई की भर्ती नहीं की जाए। प्रभारी अवर अभियंता बनाने की व्यवस्था समाप्त की जाए। विद्युत कर्मियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो।
विज्ञापन


सत्याग्रह में ललतेश यादव, भगवती प्रसाद, कंपनी सचिव सत्यवीर सिंह, क्षेत्रीय सचिव धर्मेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, कर्मवीर सिंह, रोशन लाल, अरविंद कुमार निगम, नरेंद्र प्रकाश, नरेंद्र चौधरी, राम हरी, आरसी अग्रवाल, अंशुल शर्मा, विनोद प्र्रभाकर, सुदामा प्रसाद, एसपी राना, भगवान दास, केशव माहेश्वरी, प्रेमचंद गोला, श्याम किशोर पंडित, संतोष शर्मा, वीनेश मलिक, गजराज सिंह, विनोद प्रभाकर, नरेंद्र प्रकाश, पीयूष सारस्वत, संदीप वार्ष्णेय, संजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें