न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने शिक्षा सत्र 2018-19 के अंतर्गत विश्वविद्यालय के बोनाफाइड छात्र व छात्राओं तथा कर्मचारियों के लिये पार्ट टाइम पाठ्यक्रमों में प्रवेश का घोषणा पत्र जारी किया है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये आनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2018 है।
इन पार्ट टाइम पाठ्यक्रमों में विभिन्न संकायों के अंतर्गत चलाये जाने वाले कई पाठ्यक्रमों सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी इन लैंग्वेजेज (अरबी, फारसी, हिंदी, उर्दू, संस्कृत, तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली, मराठी, पंजाबी, कश्मीरी), डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी इन लैंग्वेजेज (अरबी, फारसी, उर्दू, संस्कृत, तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली, मराठी, पंजाबी, कश्मीरी), सर्टिफिकेट इन उर्दू इलेक्ट्रोनिक मीडिया, डिप्लोमा इन उर्दू इलेक्ट्रोनिक मीडिया, पीजी डिप्लोमा इन लिग्विस्टिक, एडवांस डिप्लोमा इन ट्रासलेंशन, डिप्लोमा इन वेस्ट एशियन स्टडीज, सर्टिफिकेट इन टर्किश तथा डिप्लोमा इन टर्किश शामिल हैं।
इनके अतिरिक्त खलीक अहमद निजामी कुरानिक अध्ययन केन्द्र के अंतर्गत चलाये जाने वाले पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिये भी आवेदन मांगे गये हैं। इसमें सर्टिफिकेट इन तजवीद, सर्टिफिकेट इन किरत, सर्टिफिकेट इन लर्निंग कुरान, लैंग्वेज लैब, सर्टिफिकेट इन कुरानिक अरबिक, सर्टिफिकेट इन इंट्रोडक्शन टू कुरानिक साइंसेज, सर्टिफिकेट इन स्पोकिंग अरबिक तथा सर्टिफिकेट इन कैलीग्राफी एंड ग्राफिक डिजाइन शामिल हैं।