क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मंगलवार को मडराक बस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद सासनी और इगलास की सिटी बस सेवा बुधवार पूरे दिन बंद रही। आईसीआईसीआई बैंक के सामने से संचालित होने वाली सिटी बसें नहीं चलीं। जिससे डग्गेमार वाहन चालक, ई रिक्शा और टैंपों वालों के पास सवारियों का तांता लगा रहा। इन सभी को पूरे दिन सवारी मिलती रही।
आईसीआईसीआई बैंक के सामने कंपनी बाग चौक से संचालित सासनी और इगलास की सिटी बसें कब चलेंगी इसको लेकर भी भ्रम की स्थिति है। इन बसों के नहीं चलने से सवारियां भटकती रहीं।
इन सवारियों को मुश्किल से ई रिक्शा और टैंपों से अपना सफर करना पड़ा। कुछ लोगों ने रोडवेज बसों से सफर किया। सिटी बस ऑपरेटर यूनियन का कहना है कि गुरुवार से सेवाएं सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
बस हादसा.. मृतक आश्रितों को 25 लाख और
बसपा नेता व पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान ने बुधवार को शोक सभा में कहा कि मडराक बस हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत ने सभी को झकझोर दिया है। सरकार ने इस मामले में बहुत जल्दबाजी में मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया है। ये नाकाफी है। मृतकों के परिजनों को कम से कम 25 लाख रुपये, जो शिक्षिकाएं इस दुघर्टना की शिकार हुई हैं उनके परिजनों को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए। घायलों का इलाज भी 50 हजार रुपये में नहीं हो सकता है। उनको कम से कम 2 लाख रुपये मिलने चाहिए। इस मौके पर शमीम अहमद सिद्दीकी, मुशर्रफ़ हुसैन महजर पार्षद, फैजान अहमद खान, पार्षद शकील अहमद, पार्षद हफ ीज अब्बासी, शाहिद चौहान, शकील राइन, शहाबुद्दीन पार्षद, हारून जग्गी, डॉक्टर बिट्टू चौहान, फू ल खान, नवेद, आफ ाक खान, मोहम्मद समीर खान, नदीम, इमरान घोसी, फ रहान सलमानी आदि मौजूद रहे।