फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कलमबंद हड़ताल करेंगे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को भी काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। लेखपालों के इस आंदोलन पर शासन स्तर से कोई संज्ञान नहीं लिए जाने के बाद अब लेखपालों ने कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार से लेखपाल अब आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन एवं अन्य राजस्व कार्यों का कामकाज बंद करेंगे।
विज्ञापन


अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लेखपालों का यह आंदोलन सोमवार को भी जिले की चारों तहसीलों में जारी रहा। इसमें सभी लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन अब लेखपालों ने अपने आंदोलन को और प्रभावी बनाने के लिए मंगलवार से कलमबंद हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया है। सदर तहसील में आंदोलन की अगुवाई संघ के अध्यक्ष ऐजाज मेहंदी व मंत्री बलवीर सिंह, मदन मोहन शर्मा आदि ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें