न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
बिजली महकमे में मंगलवार को हुए तबादलों से खलबली मच गई है। कई एसडीओ और जेई का स्थानांतरण कर दिया गया। एटा से भी हाथरस के लिए दो अवर अभियंताओं का तबादला किया गया है।
अधीक्षण अभियंता प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि सहायक अभियंता मीटर विद्युत वितरण खंड चतुर्थ सादाबाद राहुल रतन बोधी को एसई दफ्तर से अटैच किया गया है। हाथरस शहर के एसडीओ प्रथम गोपीचंद भास्कर को एई मीटर विद्युत वितरण खंड चतुर्थ सादाबाद बनाया गया है।
मथुरा से स्थानांतरित होकर आए श्री निवास पांडेय को विद्युत वितरण खंड प्रथम का एसडीओ प्रथम बनाया गया है। इसके अलावा विद्युत वितरण खंड तृतीय के अवर अभियंता निर्मल वर्मा का तबादला एटा के लिए किया गया है।
जेई मनोज वर्मा जो कि विद्युत वितरण खंड चतुर्थ सादाबाद में थे जो एटा स्थानांतरित किया गया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के जेई शेर सिंह निमेष को अलीगढ़ डिवीजन के द्वितीय सर्किल में स्थानांतरित किया गया है।
एटा से अवर अभियंता प्रवीन प्रताप सिंह और वनराज सिंह को हाथरस विद्युत वितरण मंडल में स्थानांतरित किया गया है। एसई ने बताया कि एटा से स्थानांतरित होकर आने वाले अवर अभियंताओं को जल्द ही तैनाती दी जाएगी।