फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में आज डीएम लेंगे केंद्र व्यवस् थापकों के साथ करेंगे बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
आज डीएम लेंगे केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से जारी हैं। केंद्र व्यवस्थापकों के नाम फाइनल हो चुके हैं। इन्हें रविवार कोे डीएम बैठक कर निर्देश देंगे। इसके अलावा शनिवार को भी उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण जारी रहा।

यूपी बोर्ड परीक्षा 6 फ रवरी से शुरू होंगी। जैसे-तैसे परीक्षा की तिथि नजदीक आती जा रही है। वैसे-वैसे तैयारी भी गति पकड़ रही है। परीक्षा 240 केंद्रों पर होंगी। केंद्र व्यवस्थापकोें के नाम फाइनल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


अब इनके साथ डीएम कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में रविवार को दोपहर तीन बजे बैठक करेंगे। इसमें केंद्र व्यवस्थापकों को यह निर्देश दिया जाएगा कि वह हर हाल में नकल विहीन परीक्षा कराएं। बैठक में सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी होंगे। अभी कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ सचल दस्तों के गठन की प्रक्रिया भी जारी है।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में परीक्षा केंद्रोें की संवेदनशीलता भी तय होगी। उसी हिसाब से वहां पुलिस व अन्य फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें