लव जेहाद का मचा शोर, युवक पर मुकदमा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
बन्ना देवी थानाक्षेत्र के सारसौल इलाके में दो किशोरियों को परेशान करने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस बीच लव जेहाद का शोर मचने पर मामला तनावपूर्ण हो गया।
मोहन नगर इलाके में एक किशोरी के घर में कुछ समय पहले तक दूसरी किशोरी किराये पर रहती थी। इसी दौरान इलाके के ही आशू नाम के दूसरे समुदाय के युवक से दोनों की बातचीत होने लगी।
कुछ समय बाद किशोरियों ने उससे दूरी बना ली। किरायेदार किशोरी ने भी मकान बदलकर पड़ोस में रहना शुरू कर दिया। अब किशोरियों का आरोप है कि यह युवक जबरन खींच ले जाने और शादी न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा है।
इसे लेकर बात इलाके में फैली, तो लव जेहाद का शोर मच गया। इस खबर पर भाजपा नेत्री रीता राजपूत पीड़ित पक्ष के पास पहुंचीं। यहां से वे थाने पहुंची और आरोपी आशू के खिलाफ छेड़खानी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।