फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़खानी पर हुआ था कालका में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़खानी पर हुआ था कालका में बवाल
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

हावड़ा से कालका के मध्य चलने वाली कालका एक्सप्रेस में मंगलवार को एएमयू छात्रों की पिटाई बंगाली महिला से छेड़खानी को लेकर हुई थी। इन छात्रों की हरकत की सूचना पहले झारखंड पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जब छात्र इतने पर भी नहीं माने तो बोगी में मौजूद भीड़ उन पर टूट पड़ी। बाद में पकड़े जाने के भय से छात्र इधर उधर हो गए और फेसबुक पर अकारण अपनी पिटाई की पोस्ट वायरल कर दी।

इससे एएमयू छात्र आक्रोशित हो गए। अलीगढ़ जंक्शन पर छात्रों की भीड़ हंगामा करते हुए पहुंच गई। अगर पुलिस सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को हाथरस पर न रुकवाती तो यहां बवाल बड़ा हो सकता था। फिलहाल हाथरस सिटी जीआरपी थाने में निल रिपोर्ट पर दोनों ओर से अज्ञात लोगों पर मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं, जिन्हें विवेचना के लिए झारखंड ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस वाकये की शुरुआत दोपहर करीब 12 बजे से हुई। ट्रेन झारखंड के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन पर मौजूद थी। तभी चंडीगढ़ जा रहे पश्चिम बंगाल के परिवार की महिला संग उस समय छेड़खानी की गई, जब वह अपने बच्चे को दूध पिला रही थी।

आरोप है कि इन दोनों छात्रों ने प्लेटफॉर्म पर बिक रही चाय लेने के बहाने उसकी खिड़की पर आकर छेड़छाड़ की। जब विरोध किया तो छात्र अभद्रता पर उतर आए। उन्होंने बोगी में सवार महिला के परिजनों व अन्य साथियों ने छात्रों को पीट दिया। महिला के परिवार के करीब 40 से अधिक सदस्य बोगी में सवार थे। उनकी पूरी बोगी बुक थी।

सूचना पुलिस को भी दी गई थी। इससे वे छात्र डर कर दूसरी बोगी में चले गए। हालांकि झारखंड से ही उनकी जीआरपी ने तलाश शुरू कर दी थी। बाद में जब उन्होंने फेसबुक पर अपनी पिटाई की सूचना वायरल की और एएमयू छात्र इसे लेकर उत्तेजित हो गए। स्टेशन पर सैकड़ों छात्र जमा होने लगे तो पुलिस हरकत में आई। ट्रेन में छात्रों को हाथरस में तलाश लिया गया। हाथरस में ही ट्रेन को रोक कर एएमयू छात्रों व महिला के परिवार को उतार लिया गया। जहां जांच पड़ताल में पूरा वाकया स्पष्ट हुआ।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत लेने के बाद छात्रों की तहरीर भी ली थी। दोनों ही ओर से पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक विवेचना में आरोपियों का नाम सामने आ जाएगा। एएमयू के दोनों छात्रों सियाज नासिर पुत्र अब्दुल जब्बार व शेख मोहम्मद आदिल सलाम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी थाना क्षेत्र सिविल लाइंस, अलीगढ़ की ओर से भी मारपीट की एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह दोनों एएमयू के पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद केंद्र से एमबीए कर रहे हैं और बुधवार को ट्रेन से घर लौट रहे थे। वहीं पुलिस ने बुधवार रात हंगामा शांत होने के बाद महिला और उसके परिजनों को सुरक्षित दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। जीआरपी हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के एसओ कृपाल शंकर के मुताबिक हाथरस सिटी जीआरपी थाने पर जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। इस एफआईआर को जल्द ही झारखंड के गोमू स्थित जीआरपी थाने में विवेचना के लिए ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें