फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली पर चलेगी स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

दीवाली पर लोगों को घर आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसलिए रेलवे एक महीने तक स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगी। यह ट्रेन 30 सितंबर से 29 अक्तूबर तक चलेगी। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि रेल अफसरों ने रांची-आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक शनिवार, रविवार को ट्रेन संख्या 08617/08618 का संचालन शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन, स्लीपर के सात, एसी द्वितीय और तृतीय श्रेणी के एक-एक कोच हैं। यह ट्रेन शनिवार को रांची से दोपहर करीब 2:05 बजे चलेगी और मुरी, बरकाकाना, गुमिया, पफसरो, चंद्रपुरा, गौमो, कोडरमा, गया, मुगलसराय होते हुए दूसरे दिन सुबह 4:30 बजे इलाहाबाद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मिनट के ठहराव के बाद यह सुबह 7:05 बजे कानपुर, 10:05 बजे टूंडला, 11:10 बजे अलीगढ़ और दोपहर 1:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसके बाद उसी शाम को वह 10:50 बजे आंनद विहार से चलकर रात 1:15 बजे अलीगढ़, 2:30 बजे टूंडला, सुबह 5:25 बते कानपुर से होती हुई रात 10:30 बजे रांची पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें