जुलाई महीने के बड़े बकाएदारों के नाम का पोस्टर टांगा
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
बिजली विभाग ने शहरी विद्युत वितरण खंड के जुलाई महीने के सबसे बडे़ बकाएदारों का नाम और बकाया लिखकर उनका पोस्टर गांधी पार्क बिजली घर पर टांग दिया है। विभाग का मकसद है कि लोग जान लें कि कौन लोग हैं जो विभाग को पैसा नहीं दे रहे हैं। इस प्रकार अब विभाग प्रत्येक महीने पिछले महीने के बड़े बकाएदारों के नाम सार्वजनिक कर देगा।
नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसडीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि गांधी पार्क बिजली घर पर पोस्टर टांग दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन पर बड़ी रकम बकाया है।
उनमें सराय रहमान निवासी सलमा, (केयर ऑफ जमील अहमद) पर 1.92 लाख, सराय हकीम के सुबोध आइस्क्रीम फैक्ट्री पर 1.61 लाख, आशिक अली रोड निवासी कल्लो बेगम (केयर ऑफ भूरेखान) पर 1.44 लाख, अचल रोड निवासी राजेंद्र कुमार पर 1.31 लाख, भुजपुरा के बाईपास रोड पर मुल्लापाड़ा निवासी पप्पू पर 1.19 लाख, मुल्ला पाड़ा निवासी मसर्रत बेगम पर 1.17 लाख, जीटी रोड पर दुबे का पड़ाव निवासी मीरा देवी पर एक लाख छह हजार, भुजपुरा निवासी राबिया बेगम पत्नी मुन्ना मियां पर एक लाख तीन हजार, उदय सिंह जैन रोड पोल संख्या 400 निवासी श्रीराम पर 91 हजार, शाहकमाल रोड निवासी फैजुद्दीन पर 87 हजार, भुजपुरा मुल्लापाड़ा निवासी शाहिद पर 81 हजार, रसलगंज निवासी नूरमाशी पर 78 हजार, सराय रहमान निवासी नियामत अली पर 75 हजार, सराय मियां निवासी रजिया बेगम पर 75 हजार, फफाला निवासी मो. इस्लाम पर 73 हजार, बाबरी मंडी मोनेर गेट निवासी लाल सिंह पर 71 हजार, मामू भांजा निवासी मो. यूसुफ पर 71 हजार, सराय लबरिया निवासी नेमचंद पर 70 हजार, कासिम नगर निवासी मो. सलीम पर 71 हजार, भुजपुरा मदीना कालोनी निवासी नूरजहां उर्फ भूरी पर 69 हजार, आशिक अली रोड निवासी मो. भूरे खान पर 69 हजार, सराय रहमान गली नंबर नौ निवासी इफ्तिखार हुसैन पर 69 हजार और सराय मियां निवासी कुरशिया बेगम पर 67 हजार रुपये बकाया हैं। एसडीओ कर्मवीर सिंह ने किसी भी असुविधा की स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना बकाया जमा करने की अपील की है।