फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून एजेंट को बंधक बना लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
परचून एजेंट को बंधक बनाकर लाखों की लूट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र की कालोनी ज्ञान सरोवर में बुधवार की रात बदमाशों ने परचून एजेंट के घर धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिजनों को कमरे के अंदर बंधक बनाकर घंटों लूटपाट की। बदमाशों ने परिजनों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों को जानकारी हुई। पड़ोसियों ने कमरे में बंद परिजनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
ज्ञान सरोवर निवासी राकेश गुप्ता परचून के एजेंट हैं। रक्षा बंधन के त्योहार पर उनकी बेटी नेहा गुप्ता भी गाजियाबाद से आई हुई थी। बुधवार की रात राकेश गुप्ता अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। देर रात बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। उनकी संख्या 4 या 5 रही होगी। आते ही बदमाशों ने एक कमरे में सो रहे पूरे परिवार को बाहर से कमरा बंद कर बंधक बना दिया। हालांकि आहट सुनकर परिजनों की नींद खुल गई तो बदमाशों ने बाहर से उन्हें हथियारों का डर दिखाकर धमकाते हुए चुप कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद घर की तलाशी लेते हुए अलमारी में रखे लाखों के जेवर, नगदी, मोबाइल, नेहा का पर्स समेत अन्य कीमती सामान अपने कब्जे कर लिया। इसके बाद वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। यहां से करीब ढाई लाख का माल ले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे। पड़ोसियों ने घर की हालत और उन्हें कमरे में बंद देखा तो वह भौचक्के रह गए। पड़ोसियों ने पीड़ितों को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से बदमाशों का हुलिया जाना और रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
अलीगढ़। मडराक थाना क्षेत्र में डीपीएस के निकट बाइक सवार युवक को गत रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सासनीगेट थाना क्षेत्र के सराय बुर्ज निवासी 35 वर्षीय दिनेश पुत्र देवेंद्र बुधवार को बाइक से अपनी बहन के यहां जा रहा था। रास्ते में डीपीएस स्कूल के निकट अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। उधर, गांधी पार्क थाना क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर गंगा पैलेस के करीब एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें