फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के स्कूलों में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के स्कूलों में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। एएमयू के छात्रों एवं पूर्व छात्रों के लिए अमेरिका के स्कूलों में शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर है। एएमयू के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिस (जनरल) द्वारा अमेरिका के विभिन्न स्कूलों में शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए 29 जुलाई को कैंपस भर्ती कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर (जनरल) साद हमीद ने बताया कि इसमें बीएड विज्ञान, जीव विज्ञान व अंग्रेजी उत्तीर्ण तथा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से दो वर्ष का शैक्षणिक अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साद हमीद ने बताया कि अभ्यर्थियों को अंग्रेजी बोलने व लिखने में निपुणता जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए साक्षात्कार स्काईप के माध्यम से होगा जिसके लिए आवेदकों की स्काईप पर आईडी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें