फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर वेंडर ने सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर वेंडर ने यात्री का सिर फोड़ा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

ट्रेन में पानी की बोतल के अधिक रुपये बसूल रहे वेंडर का विरोध करना एक मुसाफिर को भारी पड़ गया। रेट को लेकर हुई कहासुनी वेंडर को नागवार गुजरी तो उसने मुसाफिर का सिर फोड़ दिया।

इस पर दोनों में मारपीट हो गई, जिससे ट्रेन व स्टेशन पर भगदड़ मच गई। खबर पाकर मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंच गई। वह दोनों लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां पूछताछ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



दिल्ली के गोल मार्केट निवासी मनीष स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थे। अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन रुकी तो उन्हें प्यास लगी। मनीष ने इधर, उधर देखने के बाद स्टेशन पर पानी की बिक्री कर रहे वेंडर को बुलाया।

पानी की बोतल लेनेे के बाद दोनों में पैसों को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी, तभी मौका पाकर वेंडर ने मनीष का सिर फोड़ दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


यह देख ट्रेन व स्टेशन पर भगदड़ मच गई। मनीष का आरोप है कि वेंडर पानी की बोतल के अधिक रुपये मांग रहा था, विरोध करने पर मारपीट कर दी। वहीं वेंडर ने बताया कि मुसाफिर ने पहले से उसके साथ मारपीट की।

खबर पाकर मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें