फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध वसूली को लेकर ठेकेदार को नोटिस
विज्ञापन



ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

मंगल बाजार मार्केट में अवैध वसूली की शिकायत के मामले में तहसीलदार कोल और सामान्य मंत्री नुमाइश ने मैसर्स केके इन्फ्राहोम्स प्राइवेट लिमिडेट (मंगल बाजार का ठेकेदार) को नोटिस दे दिया है। इसमें दो दिन के भीतर अवैध वसूली रोकने का निर्देश दिए हैं।

मंगल बाजार में होने वाली अवैध वसूली के संबंध में विधायक संजीव राजा के द्वारा की गई शिकायत के बाद उदासीनता बरती जा रही थी। विधायक के तेवरों को देखते हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा मंगल बाजार में दुकानदारों से निर्धारित दरों से अधिक दरों की वसूली की जा रही है। इसकी शिकायत ओम प्रकाश लोदी उर्फ ओपी लाला ने विधायक संजीव राजा को की।
विज्ञापन


साथ ही रसीद की छायाप्रति संलग्न की। इस प्रकार मैसर्स केके इन्फ्राहोम्स द्वारा ठेके की शर्त संख्या 11 का उल्लंघन किया जा रहा है। इसलिए प्रदर्शनी में लगने वाले मंगल बाजार के दुकानदारों से की जा रही अधिक वसूली के संबंध में दो दिन में स्पष्टीकरण दें।

आने वाले मंगल बाजार में निर्धरित दरों पर वसूली की जाए। नोटिस की प्रतिलिपि शहर विधायक संजीव राजा और अपर जिलाधिकारी नगर को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें