फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड पर आज से 14 टीमें करेंगी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर जांच टीमों की संख्या 4 से बढ़ाकर 14 कर दी है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की जांच कर संक्रमित मरीजों की पहचान करना है ताकि संक्रमण के चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन

शासन द्वारा बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच का निर्देश दिया गया है। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर 10 टीमों की वृद्धि की गई है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर अलग-अलग शिफ्ट में 6 टीमें लगाई गई है। सारसौल बस स्टैंड पर तीन, गांधी पार्क बस अड्डा पर दो और मसूदाबाद बस अड्डा पर तीन टीमें लगाई गई है। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर मंगलवार से 14 टीमें काम करने लगेगी। संक्रमित मरीजों के परिजन एवं आसपास के लोगों की सैंपलिंग के लिए पहले से ही 10 टीमें लगी हैं। इसके अतिरिक्त पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में जांच हो रही है।
वाणिज्य कर विभाग में 123 लोगों का लिया गया नमूना
वाणिज्य कर विभाग में एक व्यक्ति के संक्रमित होने के बाद खलबली मची हुई है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि तालानगरी स्थित कार्यालय में टीम भेजकर 123 लोगों का नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें