टेंट व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रदीप गंगा बैठक करते।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ टेंट व्यापारी एसोसिएशन की बैठक सोमवार को महेंद्रनगर स्थित योगेश टैंट हाउस में आयोजित की गई। व्यापारियों ने शादी समारोह में 50 और 100 व्यक्तियों के शामिल होने की अनुमति देने के निर्णय पर असंतोष व्यक्त किया। व्यापारी कम से कम तीन सौ लोगों के शामिल होने की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि सरकार शादी-विवाह से संबंधित इंडस्ट्री को बर्बाद करनेे पर तुली है। पूर्व में लॉकडाउन की त्रादसी झेल चुके शादी विवाह से जुड़े व्यापार पर एक बार फिर से गाज गिर गई है। इससे जुड़े हजारों लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। महामंत्री योगेश गुप्ता ने कहा कि सरकार की गाइड लाइन आने के बाद से ही वैंक्ेवेट हॉल की बुकिंग निरस्त हो रही हैं। एसोसिएशन नेताओं ने सरकार से कम से कम तीन सौ लोगों को शादी समारोह में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। सुरेश गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, रमेश वार्ष्णेय, महेश चंद्र बघेल, मनोज जैन, नकुल वार्ष्णेय, राकेश कुमार बजरंगी, अमित वार्ष्णेय, धर्मवीर आदि मौजूद थे।