फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल 14 फीसदी ज्यादा परीक्षार्थी छोड़ गए मैदान

Mon, 19 Feb 2018 02:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
परीक्षार्थी। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस साल प्रशासन व सचल दलों की छापेमारी के चलते परीक्षार्थी लगातार मैदान छोड़ रहे हैं। अभी तक कई महत्वपूर्ण विषयों में परीक्षार्थियों के  गैरहाजिर होने पर नजर डालें तो यह संख्या पिछले साल की अपेक्षा काफी ज्यादा है। अब तक जिन मुख्य विषयों की परीक्षा हुई है। उनका आंकड़ा निकालें तो पिछले साल की अपेक्षा इस साल परीक्षा छोड़ने वालों का प्रतिशत 14 फीसदी तक बढ़ गया है।
विज्ञापन


जिले में अब तक सर्वाधिक 37 फीसदी परीक्षार्थी मैदान छोड़ चुके हैं। सबसे ज्यादा अतरौली क्षेत्र में परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं। शनिवार को तो अतरौली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा 48 फीसदी व इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 46 फीसदी थे। 

 इस साल यूपी बोर्ड में जिले में 1, 88, 067 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें 1,781 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। ऐसे में पहले दिन छह फरवरी इस अहम परीक्षा में 28 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर दिया। दूसरे दिन 7 फरवरी को हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा में 98234 परीक्षार्थियों में से 29809 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। इस परीक्षा में भी 30 फीसदी परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए।  उसके बाद इंटरमीडिएट के हिंदी से दूसरे प्रश्नपत्र में भी 30 फीसदी परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


तदुपरांत 9 फरवरी को हाईस्कूल की अंग्रेजी और इंटरमीडिएट की गणित प्रथम विषय की परीक्षा थी। इस दिन हाईस्कूल की परीक्षा में 31,740 गैरहाजिर रहे। जबकि कुल परीक्षार्थी ऐसे में97352 थे। ऐसे में परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थी 33 फीसदी थे। इंटरमीडिएट की गणित की परीक्षा 35 फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। अब लगातार परीक्षा छोड़ने वालों का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है।  शनिवार को  हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में कुल 98043 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 63742 ने परीक्षा दी थी, जबकि 34301 ने मैदान छोड़ दिया। ऐसे में इस परीक्षा में जिले में कुल 35 फीसदी  परीक्षार्थी शामिल ही नहीं हुए। नकल के लिए कुख्यात अतरौली में यह प्रतिशत 48 फीसदी रहा।

अतरौली को छोड़ शेष जिले में इसके विपरीत केवल 19 फीसदी परीक्षार्तियों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में फिजिक्स की परीक्षा थी। इसमें पूरे जिले में 37 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। इसमें भी अतरौली में गैरहाजिर परीक्षार्थियों का प्रतिशत 46 फीसदी रहा। अतरौली को छोड़ शेष जिले में यह प्रतिशत 24 था। बात यदि पिछले साल की करें तो पिछले साल इससे काफी कम 1,36,465 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जोकि इस साल से 50 हजार कम है। इसमें हाईस्कूल के 73,778 परीक्षार्थी थे, जबकि इंटरमीडिएट के 62,686 परीक्षार्थी पंजीकृ त थे। सामाजिक विज्ञान की हाईस्कूल की परीक्षा में 72,953 में से 56,815 ने परीक्षा दी,  जबकि 16138 ने मैदान छोड़ दिया था। ऐसे में 22 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी थी। इसी तरह हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा में पिछले साल 72,225 में से 56,144 ने परीक्षा दी थी, जबकि 16081 ने परीक्षा छोड़ दी थी। इसमें भी 22 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी थी।

हाईस्कूल हिंदी प्रथम की परीक्षा में 72820 में से 15067 ने परीक्षा से किनारा कर लिया था। ऐसे में यहां 20 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा से किनारा कर गए थे। इंटरमीडिएट की हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में 50,755 में से 42,431 ने परीक्षा दी थी, जबकि 8321 ने परीक्षा दी थी। इसमें 16 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी थी। इसी क्रम में हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में कुल 55,866 में से 12984 ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस परीक्षा में भी 23 फीसदी ने मैदान छोड़ दिया था।

इसी तरह इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र में परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 48,664 थी। इसमें से 39986 ने परीक्षा दी, जबकि 8677 ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें 18 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा छोड़ गए थे। इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान के दूसरे पेपर में 39845 ने परीक्षा दी थी, जबकि 8908 ने परीक्षा से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें