फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक फाल्ट सही करने में लगे 14 घंटे, बिना बिजली अंधेरे में गुजारी रात

Fri, 04 Aug 2023 12:25 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के प्रतिभा कालोनी और राजेंद्र नगर इलाके में एक फाल्ट 14 घंटे में सही हो पाया। रात भर लोग बिना बिजली के रहे। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में तीखी नाराजगी रही।
विज्ञापन
अंधेरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर में इन दिनों विद्युत आपूर्ति बारिश के चलते लगातार परेशान कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार शाम हुई बारिश के बाद बारहद्वारी सब स्टेशन से पोषित प्रतिभा कालोनी-राजेंद्र नगर इलाके में एक ऐसा फाल्ट हुआ जो सुबह दस बजे दूर किया जा सका। इसके चलते करीब 14 घंटे तक आपूर्ति बंद रही और रात भर लोग बिना बिजली के रहे। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ लोगों में तीखी नाराजगी रही।

विज्ञापन


हुआ यूं कि पहले सब स्टेशन की 33 केवी लाइन में फाल्ट हुआ। उसे तो जैसे तैसे बहाल कर सही कर दिया गया। मगर इन दोनों इलाकों की आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इस पर लोगों ने देर रात तक बिजलीघर व अधिकारियों को फोन मिलाए। मगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर लोग नाराज होने लगे। 

वरिष्ठ अधिकरियों तक शिकायत पहुंची। तब जाकर टीमें हरकत में आईं। जांच के बाद पता चला कि इस इलाके के ट्रांसफार्मर में फाल्ट आया है। जिसे सुबह दस बजे जाकर सही किया जा सका। इस मामले में अधिकारियों से सुबह तक लोग शिकायत करते रहे। सुबह आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत महसूस की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें