फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कर खेतों की चौकीदारी, प्रधान सेवक घूम रहे विदेश: सिंधिया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जब मैं फतेहपुर सीकरी से अलीगढ़ आ रहा था, तब मैंने देखा कि यहां खेतों में आवारा पशु किसान की मेहनत की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। यहां दिन में महिलाएं खेतों की सुरक्षा कर रही हैं और रात में पुरुष चौकीदार बने हुए हैं।

वहीं दूसरी ओर प्रधान सेवक विदेश में दौरा कर रहा है और वहां के नेताओं को झप्पी दे रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी लंदन, बर्लिन टोकियो बहुत घूम लिए। किसान को कब देखोगे। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया।
विज्ञापन


सिंधिया ने यह भी कहा कि अभी कुछ दिनों पहले 63 चौकीदारों के पदों के लिए 93 हजार आवेदन आए, जिनमें 13 हजार पीएचडी डिग्री धारी थे और 32 हजार उच्च शिक्षित थे। यह हाल हमारे देश के युवाओं का कर दिया गया है। उन्होंने योगी जी पर कहा कि योगी कहते हैं कि महिलाओं में पुरुषों के लक्षण आ जाएं तो वह राक्षस प्रजाति की है।

इससे साफ है कि वह महिलाओं का सम्मान नहीं करते। इनका बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बेमानी है। बेटियों को भाजपा के नेताओं से बचाने का नारा लगना चाहिए। उन्होंने अपनी सरकार के विषय में कहा कि उस समय 400 रुपये में 50 किलो खाद मिलती थी, आज 1400 रुपये में 45 किलो खाद मिलती है।

यह चोरों की सरकार है और इसी के साथ चौकीदार चोर के नारे लगवाए। योगी जी ने कहा था कि 14 दिन में गन्ना किसानों को भुगतान दे देंगे। मगर आज 35 लाख किसानों का 10 हजार करोड़ रुपया बकाया है। गन्ने का जूस पीकर यूपी की सरकार सो गई है और गन्ना किसान मर रहा है। जुमलों के सपनों के सौदागरों के दिन गए।

अब सपनों का निर्माण चाहिए। 2014 में नरेंद्र मोदी जब अलीगढ़ आए थे। इसके 5 साल बाद अब कल आए। इन पांच सालों में कभी झांककर नहीं देखा। उन्हें कुर्सी की चिंता है। मगर हमें भारत के भविष्य की चिंता है। जब मैं और राहुल जी 2 अक्तूबर को बापू को श्रद्धांजलि दे रहे थे, उस समय देश के किसान दिल्ली में अपना हक मांग रहे थे, उन पर लाठियां चलाईं गईं। मंदसौर में गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन


उस दिन मैंने फूल की माला न पहनने की सौगंध खाई थी और उसी सौगंध के तहत मैंने शिवराज व मोदी का बिस्तर मध्य प्रदेश से बांध दिया। यह पान व पकौड़े की सरकार है। जैसे मध्य प्रदेश से इनका बिस्तर बांधा है। ऐसे ही जनता अब भारत से इनका बिस्तर बांधेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें