फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीनों महारथी तय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


होली के दिन गुरुवार शाम को भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम की घोषणा होते ही लोकसभा चुनाव 2019 की बिसात के तीन प्रमुख महारथी आमने सामने आ गए। शुक्रवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने मेवालाल गौतम ने बसपा के 11 उम्मीदवाराें की सूची जारी की। जिसमें अलीगढ़ से अजित बालियान का नाम औपचारिक रूप से लिखित सूची में जारी किया गया ताकि अजित को बदल कर दूसरा उम्मीदवार उतारने की अटकलों पर पूर्ण विराम लग सके।

राजनीतिक जानकार मान रहे थे कि भाजपा प्रत्याशी बदलने की सूरत में बसपा नया उम्मीदवार ला सकती है लेकिन जब भाजपा ने सांसद सतीश गौतम को ही मैदान में उतार दिया तो बसपा ने भी अपनी सूची जारी कर दी। इस तरह से तीनों महारथी तय हो चुके हैं। अब इनमें बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ सीट पर अब भाजपा से सतीश गौतम, कांग्रेस से चौ. विजेंद्र सिंह और बसपा-सपा-रालोद से अजित बालियान की दावेदारी पक्की हो चुकी है। अब सोमवार और मंगलवार को इनके नामांकन हो जाएंगे क्योंकि नामांकन के दो ही दिन शेष हैं।
विज्ञापन



इस चुनाव में पहली बार सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन का उम्मीदवार मैदान में है। भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी पुराने हैं तो गठबंधन उम्मीदवार नया चेहरा है। चुनाव रोचकता की ओर बढ़ रहा है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें