फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों की दिक्कतें भाजपा दूर करती है तो समर्थन करने से गुरेज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भारतीय समाज सेवक संगठन (बीएसएसएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. इफराहीम चौधरी ने कहा कि जो पार्टी मुस्लिमों की बुनियादी दिक्कतें दूर करेगी, उसे ही समर्थन देंगे। चाहे वह भाजपा ही क्यों न हो। कांग्रेस ने मुस्लिम के हितों का कभी भी ध्यान नहीं रखा।

वह गुरुवार को एक होटल में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम नेताओं ने मुस्लिमों के पिछड़ेपन, अशिक्षा, गरीबी को दूर करने का मुद्दा नहीं उठाया, बल्कि हमेशा अपनी हिस्सेदारी की बात की।
विज्ञापन


सबने अपने फायदे के लिए मुस्लिमों को इस्तेमाल किया। इसलिए अब वक्त संजीदा होने का आ गया है। अगर इस बार सचेत नहीं हुए, तो बहुत देर हो जाएगी। चौधरी इफराहीम ने कहा कि उनकी पांच सूत्री मांगें हैं, जिसे पूरी करने की कोई सियासी पार्टी कहती है, तो उसे ही बीएसएसएस समर्थन करेगा।
विज्ञापन


मांगों में दलित मुस्लिमों को रिजर्वेशन की पाबंदी को खत्म किया जाए। एएमयू को अल्पसंख्यक स्वरूप पूर्ण रूप से बहाल करने के लिए कानून पास किया जाए आदि शामिल है। इन मुद्दों को एक माह पहले धर्म निरपेक्ष पार्टियों के सामने रखा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया।

पत्रकारवार्ता में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहनवाज खान, सचिव सैयद वकार अली कासमी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग हुमा चौधरी, डॉ. सदफ चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें