फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह का कमिश्नर ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आरटीओ की ‘सारथी बिल्डिंग’ में सोमवार को 30 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ कमिश्नर अजयदीप सिंह, आरटीओ (प्रवर्तन) निर्मल प्रसाद, आरटीओ (प्रशासन) राधेश्याम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

इस दौरान कमिश्नर ने कहा कि हमको नियम का पालन करते हुए अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे की भी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिये। सभी को दुर्घटना के दौरान गुड्स सेमेटेरियन का परिचय देते हुये घायल व्यक्ति को समय से चिकित्सालय पहुंचाने में मदद करनी चाहिए। साथ ही गत दिनों अपने सामने हुए एक हादसे का उदाहरण भी दिया। उन्होंने आरटीओ राधेश्याम से ट्रैक्टर की ट्रालियों में रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप लगवाने तथा कार्यालय के कर्मचारियों को हेलमेट लगाने के लिए निर्देशित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीओ प्रवर्तन निर्मल प्रसाद ने कहा कि दुर्घटना से देर भली का फॉर्मुला अपनायें तो गाड़ी को दुर्घटना से बच सकते हैं। आरटीओ (प्रशासन) राधेश्याम ने कहा कि अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन न दें। शहर में ऑटो, टैम्पो, टिर्री चालकों के कार्यशाला आयोजित होगी। एआरटीओ प्रवर्तन अभिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि अलीगढ़ में दुर्घटनाओं में मृत लोगों का ग्राफ पिछले साल की अपेक्षा इस बार बढ़ा है। इस साल 450 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। दि गुड्स ट्रांसपोर्टर यूनियन के अध्यक्ष अजयपाल सिंह ने ट्रांसपोर्ट नगर बनवाने की मांग को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन दिया। इस दौरान हरीश चौधरी, दुर्गेश चंद, एआरटीओ (प्रशासन) रंजीत सिंह, सेवा प्रबंधक संजीव यादव, एआरएम फाइनेंस यू0पी0 सिंह, लोकेश राजपूत, पीटीओ सीमा गोयल, सचिन भारद्वाज, अजय ओझा, बस यूनियन के अध्यक्ष अशोक सिंह, हरीश चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें