न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सांसद प्रवक्ता संदीप चाणक्य ने एएमयू की शिकायत राष्ट्रपति से करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि एएमयू का छात्र संघ एएमयू के भवनों का दुरुपयोग कर रहा है। हाल ही में छात्र संघ पदाधिकारियों ने यूनियन हॉल में विभिन्न राजनैतिक दलों के साथ चुनाव पर चर्चा की। यह एएमयू कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है। चर्चा में 15 दलों को आमंत्रित किया गया। इसमें एक भी दल ऐसा नहीं था जिसका अध्यक्ष गैर मुस्लिम हो। सभी दल एक ही मानसिकता के थे।