न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
बिजली बिलों को जमा न करने के कारण विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए ऊर्जा मंत्री ने सभी उपभोक्ताओं को एक साथ बिल जमा करने पर ब्याज माफ कर दिया है। बुधवार को शहर विधायक के सानिध्य में जलालपुर विद्युत सबस्टेशन पर एक शिविर लगाया गया। इसमें लोगों ने अपने रजिस्ट्रेशन कराए।
अधिशासी अभियंता रतनपाल, एसडीओ कर्मवीर व सब स्टेशन प्रभारी संदीप वार्ष्णेय के सहयोग से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने किया। इस मौके पर राजकुमार सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष हरी बाबू गुप्ता, डॉ. गौरी आर्य, महामंत्री रूबी आसिफ खान, महामंत्री संजय शर्मा, विजेंद्र सैनी, महेश सक्सेना, रीतेश वार्ष्णेय, पंकज सैनी, अजय गुप्ता, भूरा भारती, कुनाल आदि मौजूद रहे।