न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बन्नादेवी थाना प्रभारी जावेद खां द्वारा गाय का पालन करने पर तहसील राजस्व बार एसोसिएशन ने उन्हें बुधवार को सम्मानित किया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष रक्षपाल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने थाना बन्नादेवी पहुंचकर थाना प्रभारी जावेद खां का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। यहां रक्षपाल सिंह ने कहा कि जावेद खा द्वारा किया गया यह कार्य सामाजिक सद्भावना का प्रतीक है।
उन्होंने आयकरदाताओं से प्रत्येक माह कुछ दान गोशाला में देने की अपील की है। इस मौके पर अशोक कुमार भारद्वाज, रामपाल सिंह, शिवकुमार गिरी, देवेंद्र सिंह, मनोज कुमार, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।