न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली पब्लिक स्कूल आगरा रोड की जूनियर शाखा में कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा दो तक के छात्रों ने दो दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
प्ले ग्रुप के बच्चों ने ‘फ्राग रेस’ का आयोजन किया। कक्षा नर्सरी के बालक वर्ग के लिए ‘हर्डल रेस‘ हुई। बालिका वर्ग के लिए ‘बाल कलेक्शन’ हुआ। कक्षा प्रेप के बालक वर्ग के लिए ‘बैलून बस्टिंग’ प्रतियोगिता थी।
बालिका वर्ग के लिए ‘पिक अप द ऑब्जेक्ट’ प्रतियोगिता थी। कक्षा एक के बालक वर्ग के लिए ‘बाल बैलेंसिंग’ प्रतियोगिता थी। बालिका वर्ग के लिए ‘लेमन रेस’ प्रतियोगिता थी।
कक्षा दो के बालक वर्ग के लिए ‘सेक रेस’ प्रतियोगिता थी। बालिका वर्ग के लिए ‘थ्री लेग्स रेस’ प्रतियोगिता थी। संचालन क्रीड़ा शिक्षक सरबजीत सिंह ने किया।इस अवसर पर विद्यालय की सीनियर मिस्ट्रेस अंकुर पाठक, शालिनी जैन आदि मौजूद रहीं।