फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईआर में सालाना कमाई नहीं, धाराएं लिखती है पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पुलिस कभी भी अमीरी-गरीबी के आधार पर किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। अगर, ऐसा होता तो एफआईआर में धाराओं के स्थान पर आरोपी की सालाना कमाई लिखी जाती।

अगर, कोई पुलिसकर्मी कुछ गलत करता है तो उसके खिलाफ शिकायत करो। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। यह बातें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों से कहीं। कार्यक्रम का आयोजन अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में बुधवार को हुआ।

पुलिस पाठशाला में विद्यार्थियों के सवालों का भी एसएसपी ने खुलकर जवाब दिया। कक्षा नौ के विद्यार्थी आशीष शर्मा ने एसएसपी से सवाल किया कि अपराधियों को पकड़ने से पहले क्या आप प्लानिंग करते हैं।
विज्ञापन


जवाब में एसएसपी ने कहा कि जिस प्रकार आप परीक्षा देने से पहले तैयारी करते हैं। उसी प्रकार पुलिस अपराधियों को पकड़ने से पहले तैयारी करती है।

विद्यार्थियों ने जब पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार का सवाल किया तो एसएसपी ने जवाब दिया कि पुलिस ही नहीं हर विभाग में भ्रष्टाचार होता है। हालांकि सभी लोग एक जैसे नहीं होते, कुछ लोगों के कारण पूरा विभाग बदनाम होता है, लेकिन अब लोगों में पुलिस के प्रति धारणा बदल रही है। हमारी पुलिस भी अच्छा काम कर रही है।

किसी भी घटना की सूचना मिलने पर 5 से 7 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच जाती है। समाज से अपराध का खात्मा करने के लिए पुलिस को जनता के सहयोग की हमेशा से जरूरत रहती है। लोगों को न तो अपराध करना चाहिए और न ही उसे सहना चाहिए।

पुलिस की पाठशाला में एसपी अपराध आशुतोष द्विवेदी, पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा, मेजबान स्कूल के उप प्रधानाचार्य इरफान अली नकवी, कार्यक्रम प्रभारी इरशाद हुसैन, शिक्षिका फातिमा जेहरा सहित समस्त स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन


चालान से बचने को नहीं, जान बचाने को लगाएं हेलमेट
एसएसपी ने विद्यार्थियों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट जान बचाने के लिए पहनना चाहिए। न कि पुलिस की कार्रवाई से बचने को।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें