फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू पटियाला को हराकर एएमयू बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में चल रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता में मेजबान एएमयू ने पंजाबी यूनिवर्सिटी (पीयू) पटियाला को हराकर चैंपियन बना। वहीं, दूसरे स्थान पर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, तीसरे पर पीयू पटियाला व चौथे स्थान पर पंजाब यूनिवर्सिटी (चंडीगढ़) रही।

शुक्रवार को प्रतियोगिता के लीग मैच के पहले हाफ के पांचवें मिनट में एएमयू के लोकेश ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरा गोल सोनू कुमार ने कर टीम की बढ़त दुगनी कर दी। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के खिलाड़ियों में तालमेल का अभाव दिखा, जिसका पूरा फायदा एएमयू के खिलाड़ियों ने उठाया।
विज्ञापन


एएमयू के आबिद अली ने अपना पहला और अपनी टीम का तीसरा गोल किया। मैच में वापसी के लिए चंडीगढ़ के खिलाड़ियों ने तमाम कोशिश की, लेकिन उनकी हर कोशिश को एएमयू के खिलाड़ियों ने नाकाम कर दिया।

इसी बीच अखताब खान ने टीम की ओर से चौथा गोल कर टीम की बढ़त 4-0 कर दी। पहला हाफ समाप्त होने से आठ मिनट पहले एएमयू के कप्तान बदरुज्जमा ने पेनाल्टी स्ट्रोक के जरिए गोल कर टीम को 5-0 से बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ के 9वें मिनट में एएमयू के फराज ने गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। 17वें मिनट में चंडीगढ़ के हरप्रीत सिंह ने एक गोल कर हार के अंतर कम दिया। एएमयू ने चंडीगढ़ को 6-1 से हरा दिया।

इससे पहले गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 4-1 गोल से हरा दिया। मैच के शुरुआती दौर में अमृतसर के खिलाड़ियों ने पटियाला खिलाड़ियों को छका लिया।

पहले हाफ के आठवें मिनट में अमृतसर के फारवर्ड खिलाड़ी महकीत सिंह ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 15वें मिनट में गुरकीरत सिंह ने गोल कर टीम को बढ़त 2-0 कर दी।

मैच में वापसी के लिए पटियाला के खिलाड़ियों ने जोरदार हॉकी खेली, लेकिन उनके हर कोशिश को अमृतसर के रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने नाकाम कर दिया। मनिंदर सिंह व हरप्रीत ने एक ही गोल कर टीम की बढ़त 4-0 रोल कर दी। पटियाला की तरफ से लवप्रीत सिंह ने एक गोल कर हार के अंतर कम कर दिया।

अमृतसर ने पटियाला को 4-1 से हरा दिया। विजेता व उप विजेता टीम को चमचमाती ट्रॉफी अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ के संयुक्त सचिव डॉ. गुरदीप सिंह, कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, सह कुलपति प्रो. एमएच बेग, रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद, गेम्स कमेटी सेक्रेटरी प्रो. एस अमजद अली रिजवी, हॉकी क्लब अध्यक्ष डॉ. जीएस हाशमी, डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स अनीस उर रहमान खान, सहायक खेल निदेशक अरशद महमूद आदि मौजूद रहे।

चारों टीमों ने किया क्वालीफाई
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी अलीगढ़, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला व पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीमें अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर गई हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में फराज ने दागे 18 गोल
एएमयू टीम के रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले खिलाड़ी मोहम्मद फराज ने प्रतियोगिता के छह मैच में कुल 18 गोल दागकर सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। फराज को पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें