फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता को 16 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


झांसी में प्रारंभ होने वाली प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए रविवार को 16 खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसमें अल बरकात पब्लिक स्कूल के पांच छात्र, एएमयू के तीन, विश्व भारती के दो, एस मार्क के पांच और एमजे कॉलेज के एक छात्र को टीम में जगह दी है।

टीम में एएमयू के मो. रईस, अजयपाल सिंह और निशांत कौशिक शामिल हैं। वहीं, अल बरकात स्कूल के मीर अबुजर कैफ , जीशान खान, नवाज अहमद, मोहम्मद अयान, मोहम्मद शाहिद का चयन हुआ है।
विज्ञापन


एमजे कॉलेज से अब्दुल्लाह खान, एस मार्क से शुभम, प्रतीक चौहान, कुलदीप कुमार, अमन चौधरी और गुरदीप सिंह शामिल हैं। वहीं विश्व भारती पब्लिक स्कूल के संजय भारती और आयुष सिंह ने टीम में जगह बनाई।

छात्रों की इस उपलब्धि पर अल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद अमीन, संयुक्त सचिव डॉ. अहमद मुज्तबा सिद्दीकी, समन्वयक डॉ. फहीम उस्मान व अल बरकात कार्यकारिणी के सदस्य सैय्यद मोहम्मद अमान ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन


अल बरकात पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सबीहा खान व हॉकी कोच शाह मोहम्मद राशिद खान ने बताया कि स्कूल में 14 नवंबर से वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें