फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता जागरूकता पहल में जनप्रतिनिधियों ने लगायी झाडू़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार व अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से बुधवार को बस स्टैंड पर स्वच्छता जागरूकता पहल कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां स्वच्छता को जन आंदोलन में तब्दील करने के लिए लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। इसी के साथ यहां साफ सफाई, गांव को ओडीएफ व डिजिटल घोषित कर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रधानों, संस्थाओं, समाजसेवियों व सफाई करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

अतिथियों ने झाड़ू लगाकर लोगों से स्वच्छता के प्रति अपनी मानसिकता को बदलने का आह्वान किया। कहा कि जब हम घर साफ रख सकते हैं तो अपना परिवेश क्यों नहीं स्वच्छ रख सकते। जब हम परिवेश को स्वच्छ रखेंगे तो देश भी स्वच्छ और स्वस्थ होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में आए महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि स्वच्छता सभी धर्मों में सर्वोच्च मायने रखती है। सभी शहरवासियों को अपने घर के साथ-साथ अपने आसपास सफाई रखनी चाहिये। शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को अपने जीवन में शामिल करने की अपील की।

कहा कि अगर हम सब अपने घर को साफ रख सकते हैं तो परिवेश को भी साफ रखने की हमारी ही जिम्मेदारी है। जिस दिन परिवेश स्वच्छ हो गया। उस दिन यह समाज भी स्वस्थ हो जाएगा। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता की मुहिम लोगों के दिलों व सोच को बदलने का सराहनीय कार्य कर रही है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान को गांधी जयंती के अवसर पर भव्य रूप में संपन्न कराया जाएगा।

इसके बाद गंाधी पार्क बस स्टैंड पर कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, महापौर मोहम्मद फुरकान, एमएलसी जयवीर सिंह, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल, पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, डॉ. राजीव अग्रवाल के संयुक्त नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने हाथ में झाड़ू लेकर बस स्टैंड की साफ-सफाई की। इसके बाद यात्रियों को साफ-सफाई रखने के बारे में जागरूक किया गया। इससे पूर्व शहर विधायक संजीव राजा ने लोगों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलायी।

अभियान में यह लोग भी रहे मौजूद
सेवा प्रबंधक एसके यादव, एआरएम अलीगढ़ लोकेश राजपूत, एआरएम बुद्ध विहार योगेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह, कर अधीक्षक सभापति यादव, राजेश कुमार गुप्ता, अजीत कुमार राय, अहसन रब, स्वच्छता निरीक्षक ऋषिपाल सिंह यादव, निधि शर्मा, गांधी पार्क बस स्टैंड प्रभारी मुनेश पाल सिंह, रंजीत, योगेश, सनी, रफीक, आबाद, नागरिक चेतना समिति के ठा. आनंदपाल सिंह, अशोक शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


इन लोगों को दिया सम्मान
आजाद फाउंडेशन की शाजिया सिद्दीकी, वर्षा गौड़, नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, महामंत्री राधे घूरी, नगर निगम के ड्राइवर लख्मी, कमल, योगेश, रफीक, रंजीत, शेखर जीवन, मोहित, अविनाश, रुही खान, पूर्व पार्षद सईदा खातून, निधि शर्मा, सुबोध नंदन शर्मा, मिदहत उल्लाह खान शेरवानी, दिशा झा, प्रगति चौहान, प्रीति माहेश्वरी, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ आदि। जबकि स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रधानों में अतरौली से जयप्रकाश चौहान, चौ. जगपाल सिंह, गुड्डी देवी, रानी देवी सिरसा, बबीता उपाध्याय, कुंवर बहादुर बघेल, छर्रा थाना क्षेत्र की हरदेवी, राजेश परीक्षित, जब्बर अहमद, गभाना थाना क्षेत्र के राकेश प्रधान, मुनेश कुमार, राहुल सिंह, चंडौस क्षेत्र के अजय कुमार शर्मा, धर्मेंद्र सिंह तोमर, अमर सिंह, हरीश कुमार, टप्पल ब्लाक के अमित चौहान ललित प्रधान, देवीचरन शर्मा, सुनीता देवी, सीमा देवी, सोनम देवी, गंगीरी क्षेत्र के सुनील कुमार, साहब सिंह, धनपाल सिंह, श्रीकृष्ण प्रधान, सरिता बघेल, इगलास के रोहन सिंह, रीना देवी, युवराज सिंह, विमलेश सिंह, अनिल कुमार, जलाली क्षेत्र से सुशील कुमार सिंह, ज्योति सिंह, सतेंद्र पाल सिंह आदि को सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें