फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बिया कॉलेज में जंक फूड चेतावनी पोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा विश्वविद्यालयों एवं कॉलेज परिसरों में जंक फूड पर प्रतिबंध लगाने संबंधी निर्देशों के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खां तिब्बिया कॉलज के तहाफ्फुजी व समाजी तिब विभाग ने इस पर पहल करते हुए जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।

मंगलवार को अजमल खां तिब्बिया कॉलेज में यूनानी मेडिसन संकाय के डीन प्रोफेसर खालिद जमा खान और तहाफ्फुजी व समाजी तिब विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एसएम सफदर अशरफ के अलावा शिक्षकों एवं पीजी छात्रों की उपस्थिति में ‘जंक फूड चेतावनी’ नामक पोस्टर जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डीन प्रो. खालिद जमा खान ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, उचित व्यायाम से इंसान हमेशा बीमारियों व चिकित्सकों से दूर रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें