फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों को पांच रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अखिल भारतवर्र्षीय श्री वैश्य बारहसैनी युवा महासभा ने शुक्रवार को पुराने बस अड्डे पर अक्रूर भोजनालय का शुभारंभ किया है। उद्घाटन एलडी वार्ष्णेय, अतुल त्रिपाठी (एआरएम रोडवेज), विष्णु भैया, अमित सराफ, आकाश कोल ने किया।

एलडी वार्ष्णेय ने कहा कि दीन दुखियों और गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। अलीगढ़ में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये। इसलिए वार्ष्णेय समाज ने यह अनूठी पहल शुरू की है। जिसमें पांच रुपये में गरीबों को भोजन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके लिए हमारी पूरी युवा शाखा बधाई की पात्र है। घनेंद्र कुमार गुप्ता व अमित किताब ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक यह भोजन पांच रुपये में वितरित किया जाएगा। इस मौके पर गौरव वार्ष्णेय, सुमित गोटेवाल, आकाशदीप एडवोकेट, नितिन घुट्टी, अतुल राजाजी, अमित छोटू, संतोष डिब्बा, अमित सीए, शुभम गुप्ता, राधेलाल स्क्रैप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें